मैंने इस कहानी का टाइटिल सच कहूं...
इसलिए दिया है कि क्योंकि सच कहते हुए भी मुझे आज भी उतना ही डर लग रहा है कि जितना इस घटना के घटने में लग रहा था। मेरे एक जान-पहचान के युवक ने अपनी प्रेम कहानी सुनार्इ। मुझे उसे सुनकर जितना अच्छा लगा उससे कहीं ज्यादा दुख भी हुआ। दुख होना लाजमी था। लड़का मुसिलम और लड़की हिन्दु,थी। एक दूसरे से प्यार करना कोर्इ बुरी बात नहीं है, लेकिन बात शादी तक हो तो मध्यमवर्गी परिवार में इस शादी को शादी नहीं मानते। फिर भी लड़की ने अपने माता-पिता को शादी के लिए तैयार कर लिया और एक दिन एनसीआर के कोर्ट में शादी भी हो गर्इ। यहां तक जो हुआ उसके बारे में मुझे जानकारी थी, लेकिन जो आगे होने वाला है। उसके बारे में मुझे कुछ भी मालूम नहीं था। अब लड़की को उसके मायके से दुल्हन के रुप में लाना था, लेकिन शर्त यह थी कि लड़के को दुल्हे के रुप में लड़की के घर पहुंचना है। दुल्हन को लाने का न्यौता मुझे भी दिया गया। साथ ही मेरी महिला मित्र को भी साथ लेकर चलने के लिए कहा गया। दुल्हन को साथ लाने के लिए बढि़या वाली कार भी किराये पर कर ली। पूरी तैयारी के साथ हम दूल्हे के साथ चल दिये। कार मैं, मेरी दोस्त, दूल्हा और चालक थे। गली से बाहर हमारी कार को रोकने के लिए कह दिया गया। काफी देर तक हम लड़की पक्ष के लोगों के आने का इंतजार करते रहे, लेकिन कोर्इ नहीं आया। इससे कार चालक को शक होने लगा। उसे लगा कि यह सब फर्जीवाड़ा हो रहा है। जरुर दाल में कुछ काला है। काफी इंतजार के बाद दुल्हन का भार्इ मौके पर पहुंचा और उसने मुझसे कहा बारात कहां कि भार्इ बारात कहां हैं.. मैने कहा कैसी बारात... बारात कहां से आ रही है। उसने कहा दुल्हा आपकी कार में बैठा है बारात के बारे मेें भी आपको जानकारी होगी। उधर, कार चालक ने अपने साथियों को फोन करके यहां का घटनाक्रम बताना शुरु कर दिया। वहां जो नजारा चल रहा था। उसे देखकर मेरी सांसें फूलनें लगीं। क्योेंकि कार चालक को भी बारात के बारे में कोर्इ जानकारी नहीं दी गर्इ थी। अब बैंड-बाजा भी तैयार था, लेकिन बाराती न होने के कारण लड़की के भार्इ ने बारात चढ़ने से मना कर दिया। यह देखकर मेरी और मेरी महिला मित्र की धड़कनें बढ़ने लगीं। कार चालक के बुलावे पर वहां कर्इ लोग एकत्र हो गए। इससे साफ जाहिर हो गया कि अब हंगामा होने वाला है। लड़की का भार्इ अपनी जिद पर अड़ा था। उसने बिना बारातियों के बारात चढ़ने से साफ इंकार कर दिया। अब मुझे सर्दियों में भी पसीने छूटने रहे थे। अब लग रहा था कहीं हिन्दु संगठन मेरी और दुल्हे की हजामत न बना दें। मुझे बहुत डर सता रहा था कि मेरे साथ-साथ मेरी दोस्त की हालत भी खराब होने वाली है। हम कुछ ही देर में पुलिस की हिरासत में होंगे। अब हमें कोर्इ नहीं बचा सकता है। मुझे यह सब देखकर इतना गुस्सा आ रहा था कि मैं बार-बार दूल्हे को गाली दे रहा था और उस रात को कोस रहा था कि आखिर मैं यहां आया ही क्यों हूं।
मेरे मुंह से एक ही बात निकल रही थी कि अल्लाह आज मुझे बचा लो अगली बार ऐसा गलती नहीं करुंगा। करीब 15 मिनट के बाद मेरी उपर वाले ने सुन ली और लड़की की मां दस-बीस महिलाओं व लोगों को मौके पर लेकर पहंुंची। इसके बाद बारात की चढ़त शुरु हो सकी। जिसके लिए हम अपनी जान पर खेल रहे थे। कार चालक द्वारा बुलार्इ गर्इ भीड़ को भी किसी हंगामे का इंतजार था। अब बारात की चढ़त शुरु हो चुकी थी। दूल्हा घोड़ी पर चढ़ गया। हम भी पीछे-पीछे चल दिये। चढ़त के बाद किसी तरह हम तीनों ने खाना खाया और खाना खाते समय मैं दुल्हन को आप बीती बता रहा था। मगर, दुल्हन ने जो कहा उसे सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। दुल्हन ने कहा आपको किसने बुलाया। शादी की सभी रस्में हम खुद भी निभा सकते हैं।
उस्मान सैफी
No comments:
Post a Comment